20 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
20 जनवरी को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला चम्बा समेत कई स्थानों पर साथ ही जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में गंगोत्री केदारनाथ जोशीमठ बाघेश्वर में कई स्थानों पर वर्षा और हिमपात होने की सम्भावना है
पंजाब हरयाणा राजस्थान में कुछ स्थानों पर बदल छाने या बूंदा बांदी हो सकती है मुख्यतः बादलो की आवाजाही के बीच शुष्क मौसम रहेगा
उत्तर प्रदेश में पश्चिम में कही कही बादल रहेंगे बाकी पूरे उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम रहेगा
21 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
21 जनवरी को जम्मू कश्मीर हिमचार प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात में कमी आ जाएगी लेकिन जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में हलकी बारिश और हिमपात जारी रहेगा
बाकी सभी स्थानों पंजाब हरयाणा राजस्थान गुजरात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हलके बादलो के बीच शुष्क मौसम रहेगा 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों प्रतापगढ़ फतेहपुर और आस पास में हलकी बारिश का एक झोका आ सकता है
मौसम में कुछ बदलाव होता है तो अपडेट करता रहूँगा आप बने रहिये mausamtak.online के साथ
