Rain continue in North India 25,26 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान

 25 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान




25 जनवरी को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज के मुकाबले कल बारिश कम हो जाएगी 

जम्मू कश्मीर के लगभग सभी क्षेत्रो में कल हलकी से माध्यम बारिश और हिमपात जारी रहने की सम्भावना है 

हिमाचल प्रदेश के मंडी शिमला केलोंग कई स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा या हिमपात की सम्भावना है 

पंजाब और हरयाणा के चंडीगढ़ रूपनगर अम्बाला कुरुक्षेत्र में हलकी से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर तेज बौछार गिर सकती है 

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में बदल छा सकते है बाकी जगहों पर साफ़ और शुष्क मौसम खिली धुप रहेगी 

गुजरात में सभी स्थानों पर शुष्क मौसम और उत्तरी ठंडी हवाओ क प्रवाह राजस्थान और गुजरात में रहेगा 

उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है, अमरोहा बरेली सीतापुर फरुखाबाद लखनऊ दिबियापुर आगरा अलीगढ शाहजहांपुर पीलीभीत हरदोई सहित कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है 

मध्यप्रदेश में शिवपुरी गुना छाबरा में हलकी बारिश या बूंदा बांदी हो सकती है खंडवा जलगांव बुरहानपुर में भी एक दो स्थानों पर हलकी बारिश दर्ज की जा सकती है 

पूर्वी भारत में सभी जगह अरुणाचल के एक दो हिस्सों को  छोड़कर सभी जगह शुष्क मौसम की सम्भावना है


26 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान 


26 जनवरी को मैदानी भागो पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश में बारिश में काफी कमी आ जाएगी 

लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएँगी 

जिसकी विस्तृत चर्चा कल करेंगे आप बने रहिये mausamtak.online के साथ 

Post a Comment

Previous Post Next Post