Weather tomorrow 24th January 24,25 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान

 24 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान 



24 जनवरी को उत्तर भारत में बारिश गतिविधिया काफी बढ़ने की सम्भावना है 

शुरुआत करते है जम्मू कश्मीर से , बारामुला, अनंतनाग कुपवाड़ा श्रीनगर राजौरी रामबन उधमपुर में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है जम्मू कश्मीर के पूर्वी हिस्सों कारगिल लेह में अपेक्षाकृत कम हलकी से मध्यम बारिश या हिमपात की सम्भावना रहेगी 

हिमाचल प्रदेश के मनाली शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में बारिस और हिमपात दर्ज किया जा सकता है पंजाब हरयाणा के राजपुरा चंडीगढ़ पटियाला में मध्यम बौछारे गिर सकती है पंजाब हरयाणा के बाकी हिस्सों में हलकी से मध्यम बारिश के आसार रहेंगे 

राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रो चूरू सहित कुछ स्थानों पर बूंदा बंदी की सम्भावना बाकी स्थानों पर बदलो की आवाजाही के बीच शुष्क मौसम रहेगा 

दिल्ली में कुछ स्थानों पर हलकी बारिश या बूंदा बांदी के आसार 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर फर्रुखाबाद बरेली सीतापुर आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है 

औरैया जालौन डिबैंयापुर में कही कही तेज बौछार पड़ने की सम्भावना रहेगी 

पूर्वी उत्तर प्रदेश मध्य उत्तर प्रदेश बिहार झारखण्ड में शुष्क मौसम की सम्भावना 

मध्य प्रदेश में उत्तरी हिस्सों में कही कही बूंदा बंदी की संभावना रहेगी 


25 जनवरी को भी जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश में बारिश जारी रहेगी  

Post a Comment

Previous Post Next Post